
Honda CB Shine Limited Edition हुई भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी जबरदस्त पावर और फीचर्स
नई दिल्ली : Honda Motorcycle and Scooter India ने Honda CB Shine Limited Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये लिमिटेड एडिशन बाइक दो नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें इनमें Black के साथ Imperial Red Metallic और Black के साथ Spear Silver Metallic शामिल है। लिमिटेड एडिशन बाइक को नये फीचर्स से लैस किया गया है।
Honda CB Shine लिमिटेड एडिशन को पिछली बाइक से कहीं ज्यादा हाईटेक बनाया गया है। इसके लुक्स से लेकर इसके फीचर्स पर काफी काम किया गया है जो इस नई बाइक को पिछली बाइक से काफी अलग बनाता है।
Honda CB Shine में 125 cc का 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 7500 आरपीएम पर 10.16 bhp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में CBS ( कॉम्बी ब्रेक सिस्टम ) दिया गया है। इसके साथ ही ये बाइक ड्रम और ब्रेक दोनों में ही उपलब्ध है। इसके साथ ही इसमें कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया गया है।
कीमत की बात करें तो इस बाइक की कीमत 59,083 रुपये रखी गई है। कीमत कम होने की वजह से इसे खरीदना बेहद ही आसान है और ये बाइक अच्छा खासा माइलेज भी देती है इसीलिए इसे खरीदना एक फायदे का सौदा साबित होगा।
Published on:
28 May 2019 12:43 pm

बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
