कार

नए टर्बो इंजन के साथ लॉन्च हुई Hyundai Alcazar, जानिए कितनी है कीमत

Hyundai ALCAZAR में पहले 2.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता था लेकिन अब इसमें नया 1.5 Turbo GDi Petrol इंजन मिलेगा जोकि अब RDE compliant और E20 fuel रेडी है। यानि ये इंजन अब एथेनॉल फ्यूल के लिए तैयार है।

2 min read
Mar 08, 2023
2023 Hyundai ALCAZAR

2023 Hyundai ALCAZAR: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी 6 और 7 सीटर SUV - Hyundai ALCAZAR की कीमतों की घोषणा की, जो 7-स्पीड DCT और नए 1.5 टर्बो GDi पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प। Hyundai ALCAZAR चार ट्रिम विकल्पों - प्रेस्टीज, प्लेटिनम, प्लेटिनम (O) और सिग्नेचर (O) में उपलब्ध होगी। नई पावरट्रेन वाली Hyundai ALCAZAR की कीमत 16.74 लाख रुपये से शुरू होती है। नई ALCAZAR अब पावरफुल होने के साथ-साथ ज्याद सेफ भी हो गई है। इस गाड़ी का डिजाइन इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। नए बदलावों के साथ कंपनी ने इसकी कीमतों में भी इजाफा किया है। आइये जानते हैं कार की कीमत और फीचर्स...



इंजन और पावर:

Hyundai ALCAZAR में पहले 2.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता था लेकिन अब इसमें नया 1.5 Turbo GDi Petrol इंजन मिलेगा जोकि अब RDE compliant और E20 fuel रेडी है। यानि ये इंजन अब एथेनॉल फ्यूल के लिए तैयार है। कंपनी का दावा है कि इस इंजन से थ्रिल्लिंग और स्पोर्टी ड्राइविंग का मज़ा मिलेगा। यह इंजन 7DCT और 6MT गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 160 PS की पावर और 253Nm का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा यह कार अपने मौजूदा 1.5-लीटर डीजल के साथ भी जारी रहेगी जोकि 116PS ताकत और 250 Nm टॉर्क देता है।



फीचर्स:

Hyundai ALCAZAR में ISG (स्टार्ट/स्टॉप तकनीक) फीचर मिलेगा जिससे फ्यूल की बचत होती है। कंपनी का दावा है कि DCT वेरिएंट में नई एसयूवी 18kmpl और मैनुअल गियरबॉक्स में 17.5kmpl की माइलेज देती है इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग्स मिलते हैं जो सभी वेरिएंट में मिल रहे हैं और जिसकी मदद से सभी पैसेंजर्स को पूरी सेफ्टी मिलती है।ALCAZAR का डिजाइन इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है।

यह भी पढ़ें: अब 100cc इंजन में आएगी नई Honda Shine, भारत में 15 मार्च को होगी लॉन्च

Published on:
08 Mar 2023 11:53 am
Also Read
View All

अगली खबर