2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोग जमकर खरीद रहे हैं यह 8 सीटर MPV, बिक्री में ज़बरदस्त इजाफा

फेस्टिव सीज़न खत्म होने के बाद जहां कई गाड़ियों की बिक्री में काफी नुकसान हुआ है, वहीं Kia Carnival को फेस्टिव सीज़न खत्म होने के बाद भी बिक्री में अच्छा फायदा हुआ है।

2 min read
Google source verification
kia_carnival.jpg

Kia Carnival

नई दिल्ली। साउथ कोरिया की कार निर्माता कंपनी किआ (Kia ) की शानदार 8 सीटर MPV कार कार्निवल (Carnival) को फेस्टिव सीज़न के खत्म होने के बाद भी बिक्री में नुकसान नहीं हुआ है। एक तरफ जहां कई कंपनियों की गाड़ियों को नवंबर 2021 में बिक्री में काफी नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ किआ कार्निवल को इसी महीने बिक्री में 59% का फायदा हुआ है। कंपनी ने पिछले महीने इस कार की 636 यूनिट की बिक्री की, जो पिछले साल इसी महीने बेची गई 400 यूनिट्स से 59% ज़्यादा रही। ईयर टू ईयर बेसिस पर 59% बढ़ोत्तरी के साथ ही मंथ टू मंथ बेसिस की अगर बात करें, तो कंपनी ने अक्टूबर 2021 में इस कार की 400 यूनिट्स बेची थी। ऐसे में मंथ टू मंथ बेसिस पर भी बिक्री में 59% का फायदा देखने को मिला है।

महंगी होने के बाद भी शानदार बिक्री

Kia Carnival 24.95 लाख शुरुआती कीमतपर भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैै। ऐसे में महंगी होने के बाद भी इस 8 सीटर MPV कार ने देश में शानदार बिक्री की है, जो कंपनी के लिए अच्छी बात हैै।

डिज़ाइन और फीचर्स

ट्रेंडी डिज़ाइन वाली इस कार में LED हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स का इस्तेमाल किया गया है। फीचर्स की बात करें तो इस 8 सीटर MPV कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट फॉग लाइट्स, ड्राइवर एंड पैसेंजर एयरबैग्स, हीटर, 3 ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर क्वालिटी कंट्रोल, रिमोट ट्रंक ओपनर, ट्रंक लाइट, वैनिटी मिरर, फ्रंट एंड रियर कप होल्डर्स, क्रूज़ कंट्रो, कनेक्टिविटी के लिए Apple CarPlay और Android Auto, सीट लंबर सपोर्ट, नैविगेशन सिस्टम, कीलैस एंट्री, वॉयस कंट्रोल, USB चार्जिंग और अन्य कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।

इंजन और गियरबॉक्स

Kia Carnival में 2.2 लीटर डीज़ल इंजन मिलता है, जिससे 197.2bhp पावर और 440Nm टॉर्क जनरेट होता है। साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 8-स्पीड गियरबॉक्स भी इस कार में मिलता है।

Story Loader