कार

Maruti Suzuki Jimny भारत में हुई लॉन्च, सिर्फ 33,550 रुपये देकर ला सकते हैं घर! जानिये ऑफर

Maruti Jimny Price launch: मारुति सुजुकी ने नई Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है। यह एक लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट है, जिसका मुकाबला थार से माना जा रहा है।

2 min read
Jun 07, 2023

Maruti Suzuki Jimny Price: मारुति सुजुकी ने आज भारत में अपनी लोकप्रिय ऑफ रोड एसयूवी Jimny को लॉन्च कर दिया है और इसकी कीमतों का भी ऐलान कर दिया है। भारत में नई Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है। यह एक लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट है, जिसका मुकाबला थार से माना जा रहा है, लेकिन थार का डिजाइन काफी ज्यादा इम्प्रेस करता है और रोड पर जब थार चलती है तो हर कोई उसे एक बार तो जरूर देखना पसंद करता है, लेकिन क्या नई Jimny भी कुछ ऐसा ही कमाल कर पाएगी ? यह जल्द ही हमें पता चल जाएगा। मारुति की नई Jimny सिर्फ 2 वेरिएंट में आई है, जिसमें जीटा और अल्फा ट्रिम मौजूद हैं और इनमें 3 मैनुअल और 3 ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में पेश किया गया है। खास बात यह है कि आप इसे गाड़ी को मंथली सब्सक्रिप्शन ऑफर के तहत भी ले सकते हैं। आप 33,550 मंथली चार्ज पर नियम और शर्तों के अनुसार इस गाड़ी को घर ला सकते हैं।



Maruti Suzuki Jimny की कीमतें (एक्स शो-रूम)

Jimny Zeta MT वेरिएंट की कीमत- 1,274,000 रुपये

Jimny Zeta AT वेरिएंट की कीमत- 1,394,000 रुपये

Jimny Alpha MT वेरिएंट की कीमत- 1,369,000 रुपये

Jimny Alpha AT वेरिएंट की कीमत- 1,489,000 रुपये

Jimny Alpha MT (Dual Tone)- 1,385,000 रुपये

Jimny Alpha AT (Dual Tone)- 1,505,000 रुपये



इंजन और पावर:

बात इंजन की करें तो नई Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है जोकि 104.8Ps की मैक्सिमम पावर और 134.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह आइडल स्टार्ट/स्टॉप बटन फीचर से लैस है। इसमें यह एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। एक लीटर में यह 16.94kmpl तक की माइलेज ऑफर करती है।



डायमेंशन:

जिम्नी की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm, ऊंचाई 1720mm और व्हीलबेस 2590mm है, वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है। Thar की एक्स-शो रूम कीमत 10.54 लाख से शुरू होकर 16.57 लाख रुपये तक जाती है। अब देखना होगा भारत में नई Jimny को कितनी सफलता मिलती है।


Published on:
07 Jun 2023 12:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर