
Maruti Suzuki Nexa Discount Offer
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इस जून महीने में अपने ग्राहकों के लिए शानदार मौका लेकर आई है। ग्राहक इस महीने कंपनी के प्रीमियम डीलरशिप (Nexa) शोरूम द्वारा बेची जाने वाली कारों की खरीद पर भारी डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। यहां ये ध्यान देना जरूरी है कि इस ऑफर में एरिना डीलरशिप द्वारा बेची जाने वाली कारें जैसे Alto, Swift इत्यादि शामिल नहीं हैं। तो आइये जानते हैं कि किन कारों पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है-
Maruti Ignis:
मारुति सुजुकी की किफायती क्रॉसओवर हैचबैक कार पर जिसे कंपनी ने बतौर कॉम्पैक्ट अर्बन एसयूवी पेश किया था, की खरीद पर काफी बचत कर सकते हैं। इस कार की खरीद पर इस महीने में 23,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। लेकिन ये छूट केवल मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स वाले मॉडल पर लागू होगा। इसके अलावा इस कार पर 4,000 रुपये का कॉपोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
Maruti Ciaz:
मारुति सुजुकी की प्रीमियम सेडान कार सियाज़ को लोग खासा पसंस करते हैं, लेकिन उंची कीमत के चलते लोग इसे खरीदने से कतरारते हैं। इस जून महीने में कंपनी इस कार की खरीद पर कोई कैश डिस्काउंट तो नहीं दे रही है, लेकिन इस पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट का लाभ जरूर उठाया जा सकता है। इसके अलावा इस कार पर अन्य कोई भी छूट नहीं दी जा रही है।
Maruti S-Cross:
कंपनी की फ्लैगशिप मॉडल एस-क्रॉस पर कंपनी पूरे 12,000 रुपये का कैश डिस्काउंट के साथ 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। हाल के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि, संभवत: इस एसयूवी को डिस्कंटीन्यू कर दिया जाएगा। इसकी जगह पर कंपनी किसी नए मॉडल को पेश करेगी। देखा जाए तो बिक्री के लिहाज से ये एसयूवी कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सकी है।
इन कारों पर नहीं है कोई छूट:
मारुति सुजुकी की मशहूर प्रीमियम हैचबैक कार Maruti Baleno और सिक्स सीटर एसयूवी XL6 की खरीद पर कंपनी इस जून महीने में कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है। हाल ही में इन दोनों गाड़ियों को अपडेट कर बाजार में उतारा गया था। शायद यही कारण है कि कंपनी ने इन्हें ऑफर्स की लिस्ट में शामिल नहीं किया है।
Published on:
12 Jun 2022 07:16 pm

बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
