1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद कम खर्च में पूरा होगा Safari और Harrier जैसी गाड़ियों का सपना, कंपनी दे रही है बंपर डिस्काउंट

Tata Motors पहली बार अपने CNG कार पर ऑफर दे रहा है, हाल ही में कंपनी ने अपनी टिएगो और टिगोर के नए सीएनजी वेरिएंट को बाजार में उतारा था।

3 min read
Google source verification
tata_motors_discount_offer-amp.jpg

Tata Motors Tigor CNG Offer on Discount

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) इस महीने अपने वाहनों के विस्तृत रेंज पर भारी छूट ऑफर कर रही है। इस महीने आप टाटा मोटर्स की सफारी से लेकर टिएगो और टिगोर जैसी गाड़ियों की खरीद पर बंपर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी के इस ऑफर में सीएनजी मॉडलों को भी शामिल किया गया है, जिससे आप बेहद कम खर्च में ही अपनी सपनों की का घर ला सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि किस गाड़ी पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।


Tata Tigor CNG:

ऐसा पहली बार है कि टाटा मोटर्स अपने सीएनजी पोर्टफोलियो पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। कंपनी की बेस्ट सेलिंग सेडान कार टिएगो के सीएनजी वेरिएंट की खरीद पर आप पूरे 25,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। इस कार की खरीद पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर किया जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने इसके सीएनजी वेरिएंट को बाजार में उतारा है, इस कार में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 69 bhp की पावर और 95 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को मैनुअल ट्रासंमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।


वहीं कंपनी इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें 10,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में भी वही इंजन दिया गया है, लेकिन ये ज्यादा पावर जेनरेट करता है। 1.2 लीटर का ये पेट्रोल इंजन 84 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार की कीमत 6.00 लाख रुपये से लेकर 8.59 लाख रुपये के बीच है।


Tata Tiago:

टाटा मोटर्स की मशहूर हैचबैक कार टिएगो की खरीद पर भी आप छूट का लाभ उठा सकते हैं। टाटा टियागो हैचबैक पर 10,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलता है, जिससे कुल लाभ 20,000 रुपये हो जाता है। कुछ डीलरशिप इस हैचबैक कार पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रहे हैं। हालांकि, कंपनी टिएगो के सीएनजी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं दे रही है। इसकी कीमत 5.40 लाख रुपये से लेकर 7.82 लाख रुपये तक है।


Tata Safari:

एसयूवी प्रेमियों के लिए टाटा सफारी की खरीदारी मुफीद साबित हो सकती है। कंपनी सितंबर महीने में इस एसयूवी की खरीद पर पूरे 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। हालांकि इसके अलावा अन्य किसी तरह का कोई छूट नहीं दिया जा रहा है। ये छूट एसयूवी के सभी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। टाटा सफारी में कंपनी ने 2-लीटर की क्षमता का डीजल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 170PS की पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सामान्य तौर पर ये एसयूवी 15 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है और इसकी कीमत 15.35 लाख रुपये से लेकर 23.56 लाख रुपये के बीच है।


Tata Harrier:

टाटा हैरियर पर भी ग्राहक सफारी के ही तर्ज पर 40,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं, हालांकि इसके साथ आपको अतिरिक्त 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह छूट हैरियर के सभी वैरिएंट पर मान्य है। इस एसयूवी में भी कंपनी ने 2.0-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि, 170PS की पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स से लैस है और इस एसयूवी की कीमत 14.70 लाख रुपये से लेकर 22.20 लाख रुपये के बीच है।

डिस्क्लेमर: यहां पर डिस्काउंट के बारे में जो जानकारी दी गई है, वो मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। देश के अलग-अलग लोकेशन और डीलरशिप के अनुसार इसमें भिन्नता संभव है। इसलिए छूट के बारे में पूरी जानकारी के लिए एक बार अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क जरूर करें।

Story Loader