नई दिल्ली: आप सभी को संजय दत्त की फिल्म वास्तव तो याद ही होगी जिसमें उनकी पत्नी के रूप में एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर नज़र आई थीं। आज नम्रता शिरोडकर ( Namrata Shirodkar ) का जन्मदिन है। आपको बता दें कि नम्रता का नम्रता का जन्म 22 जनवरी साल 1972 को हुआ था और आज वो पूरी 48 साल की हो चुकी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि नम्रता ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की है ( mahesh babu namrata shirodkar wedding )। महेश बाबू और नम्रता के दो बच्चे भी हैं। बता दें कि परिवार को समय देने के लिए नम्रता ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी और तब से लेकर वो आजतक बड़े परदे से दूर हैं। नम्रता वैसे तो काफी नॉर्मल लाइफ जीतीं हैं लेकिन उन्हें लग्जरी कारों ( Luxury Cars ) का काफी शौक है और आज हम आपको उनके लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।