दरअसल इस कार की लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी इस कार की बुकिंग शुरू कर चुकी है। अगर आप भी ये कार खरीदना चाहते हैं तो इसे आसानी से कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके पार डीलरशिप पर कार बुक करवाने का भी ऑप्शन है। बता दें कि 10 हजार रुपये देकर इस कार को बुक करवाया जा सकता है। Hyundai ने पिछले साल 19 दिसंबर को अपनी नई कार Aura को पेश किया था। आपको बता दें कि ऑरा को 6 कलर ऑप्शंस के साथ उतारा गया है जिसमें फियरी रेड, पोलर वाइट, ताइफून सिल्लर, टाइटन ग्रे, अल्फा ब्लू और विनटेज ब्राउन शामिल है।