फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में पावर स्टीयरिंग, एडजेस्टेबल रियर व्यू मिरर, मल्टी टास्किंग पॉवर स्टीयरिंग, इनफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। होंडा अमेज एक्सक्लूसिव एडिशन में ब्लैक स्टिकर और ब्लैक सेंटर कैप दिया गया है। नए फीचर्स की बात करें तो इस कार में स्पोर्टी एलॉय व्हील, प्रीमियम ब्लैक सीट कवर्स, स्टेप इल्युमिनेशन गार्निस, एक्सक्लूसिव एडिशन बैज, स्लाइड-कंसोल बॉक्स, फ्रंट आर्मरेस्ट जैसी नई चीजें दी गई हैं।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो होंडा अमेज एक्सक्लूसिव एडिशन पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.86 लाख और डीजल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.96 लाख रुपये है।