
नई दिल्ली: आपने देखा होगा कि भारत में जितनी भी कार कंपनियां हैं उनमें से ज्यादातर के विज्ञापन आपने टीवी और अखबारों में देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि लैम्बोर्गिनी , ऑडी और बीएमडब्लू जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियां कभी भी टीवी या अखबारों में विज्ञापन नहीं देती हैं, इसके बावजूद हर कोई इन कंपनियों की कारों के बारे में जानता है और इन कारों के भारतीय ग्राहक लाखों की संख्या में है। तो चलिए आज जानते हैं कि आखिर कोई विज्ञापन किए बगैर आखिर इन कारों की सेल इतनी है कैसे होती है।
क्वालिटी : जितनी भी विदेशी कार कंपनियां हैं जिनकी कीमत ज्यादा होने के बावजूद भी लोग इन्हें खरीदते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये कारें कभी क्वालिटी के समझौता नहीं करती हैं। कारों में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स से लेकर उनके मटीरियल तक को बेस्ट क्वालिटी का रखा जाता है और इन्हीं बातों की वजह से दुनियाभर में इन्हें पसंद किया जाता है।
कम्फर्ट : चाहे बीएमडब्लू हो या ऑडी, इन कारों में ड्राइवर और पैसेंजर के कम्फर्ट का ख़ास ख्याल रखा जाता है। ये गाड़ियां खराब सड़कों और किसी भी तरह के मौसम में ड्राइवर को बेहतरीन कम्फर्ट देती हैं जिसकी वजह से ग्राहक इन्हें खरीदना पसंद करते हैं।
लग्जरी : ज्यादातर महंगी विदेशी कारों में ना सिर्फ कम्फर्ट का ख्याल रखा जाता है बल्कि इनमें लग्जरी को भी उतनी ही तरजीह दी जाती है जितनी कम्फर्ट को दी जाती है। इन कारों में सीट के इंटीरियर और एक्सटीरियर को लग्जूरियस बनाने के लिए काफी काम किया जाता है, कई बार इन कारों को ग्राहक के मुताबिक कस्टमाइज भी किया जाता है।
सेफ्टी : जितनी लग्जरी कारें हैं उनमें सेफ्टी का ख़ास ख्याल रखा जाता है और है क्वालिटी सेफ्टी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन प्रोडक्ट्स की वजह से ड्राइवर और पैसेंजर की सेफ्टी सुनिश्चित की जाती है।
Published on:
12 Sept 2019 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
