
alto 800 bs6
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने bs6 वाली कारों की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी लगातार अपनी गाड़ियों को bs6 इंजन से लैस कर बेच रहा है। लेकिन इन गाड़ियों को अपग्रेड करने की वजह से इनकी कीमत में भी थोड़ा बहुत इजाफा हुआ है। कंपनी मार्केट में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए हाल ही में लॉन्च होने वाली इन कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद इन कारों को हर कोई कम कीमत पर खरीद सकता है, यानि bs6 इंजन से लैस इन कारों को आप पुराने मॉडल्स की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Alto 800 पर डिस्काउंट-
Alto 800 BS6 वर्जन पर कंपनी 53,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 33,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बॉनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मौजूद है। इस कार को कंपनी ने सबसे पहले bs6 इंजन के साथ अपग्रेड किया था । हालांकि इस इंजन के लगने के बाद इसके माइलेज में थोड़ा असर पड़ा है लेकिन फिर भी इस कार की पॉपुलैरिटी काफी है। आपको बता दें कि हाल ही में इस कार ने 38 लाख यूनिट्स बेचने का रिकॉर्ड बनाया है।
Wagon R पर डिस्काउंट-
Maruti Wagon R को हाल ही में कंपनी ने इसे 1.0 लीटर वर्जन के साथ अपग्रेड किया है, जो कि BS6 रेडी है। नवंबर महीने में इस कार पर मारुति सुजुकी 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में कंपनी 20,000 रुपये का एक्सचेंज बॉनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मौजूद है।
Updated on:
26 Nov 2019 01:59 pm
Published on:
26 Nov 2019 01:58 pm

बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
