10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Magnite नाम से लॉन्च होगी Datsun की अगली कार, जानें फीचर्स से लेकर लॉन्चिंग तक

हाल ही में कंपनी ने 'मैग्नाइट' (Magnite) नाम से एक ट्रेडमार्क एप्लिकेशन फाइल की है। triber के प्लेटफॉर्म पर बनेगी ये कार

2 min read
Google source verification
datsun

datsun

नई दिल्ली: सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में अब Datsun एंट्री लेने वाली है । दरअसल हमारे देश में इस सेगमेंट की कारों की पापुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। Maruti Vitara Brezza, Hyundai Venue जैसी गाड़ियां इस सेगमेंट में राज कर रही है और अब डैटसन ने भी इस सेगमेंट के लिए अपनी अगली कार के नाम की घोषणा कर दी है। डैटसन की सब-4 मीटर एसयूवी का नाम Magnite होगा। हालांकि कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नही की है लेकिन हाल ही में कंपनी ने 'मैग्नाइट' (Magnite) नाम से एक ट्रेडमार्क एप्लिकेशन फाइल की है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी की अगली कार की नाम मैग्नाइट हो सकता है।

6 लाख से कम में लॉन्च हुआ Datsun Go और Go plus का ऑटोमैटिक वर्जन, जानें क्या है खास

इंजन- डैटसन भी अपनी एसयूवी को ट्राइबर वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार कर सकती है। कंपनी इसमें ट्राइबर वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है जो 72 पीएस की पावर देने के साथ 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि रेनॉने भी एचबीसी कोडनेम से इस सेगमेंट की अपनी कार पर काम करना शुरू कर दिया है और वो कार भी ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी। बीएस6 नॉर्म्स (BS6) लागू होने के बाद रेनो अपनी कारों में डीज़ल इंजन का ऑप्शन बंद कर देगी ऐसे में डीजल इंजन का ऑप्शन इस कार में मिलेगा या नहीं इस बात पर सवालिया निशान है।

कीमत- इस सेगमेंट में लॉन्च होने वाली बाकी कारों की तरह ये कार भी 6 लाख से 9 लाख रुपये कगीमत रेंज में लॉन्च हो सकती है।