21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ford ने BS6 इंजन के साथ लॉन्च की Ford Figo, Ford Aspire और Ford Freestyle

आपको बता दें कि BS6 इंजन के अलावा इन कारों में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं ऐसे में नई कार के लुक में आपको ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Feb 20, 2020

नई दिल्ली: Ford India ( फोर्ड इंडिया ) ने भारत में अपनी 3 पॉपुलर कारों को BS6 नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट करके लॉन्च कर दिया है। इन कारों में फोर्ड फीगो ( Ford Figo ), फोर्ड एस्पायर ( Ford Aspire ) और फोर्ड फ्रीस्टाइल ( Ford Freestyle ) शामिल हैं। आपको बता दें कि BS6 इंजन के अलावा इन कारों में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं ऐसे में नई कार के लुक में आपको ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे।

सामने आई MG Hector Plus की लॉन्चिंग डीटेल्स, नये लुक के साथ मिलेगी बढ़ी हुई सीटिंग कपैसिटी

नए BS6 लाइन-अप की लॉन्चिंग के मौके पर मौजूद Ford India के अध्यक्ष और प्रबंध-निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने बताया, "अपने उत्पादों को किफायती बनाने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं जिसमें बिक्री और सर्विस दोनों शामिल हैं। घरेलू उत्पादन और फीचर्स के एलाइनमेंट के कारण हम कीमत को लगभग समान रखने में सफल हो पाए हैं, इसका फायदा हमने सीधा ग्राहक को पहुंचाया है।"

कीमत

BS6 Ford Figo की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 5.39 लाख रुपये से शुरू होती है। BS4 मॉडल की तुलना में BS6 Figo 16,000 रुपये महंगी हुई है।

BS6 Ford Freestyle की शुरुआती कीमत 5.89 लाख रुपये तय की गई है जो BS4 मॉडल से 2,400 रुपये ज्यादा है।

BS6 Ford Aspire के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये हो गई है जो BS4 मॉडल से सिर्फ 500 रुपये ज्यादा है।

वारंटी

ख़ास बात ये है कि अब कंपनी अपनी सभी नई BS6 कारों पर 2 साल की जगह पूरे 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी देगी जिसका फायदा सीधा ग्राहकों को मिलेगा। अब आपको सर्विसिंग 10,000 किमी पर करवानी पड़ेगी।

भारत की सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट SUV है Hyundai Venue, मोबाइल से हो जाती है कनेक्ट

फीचर्स

नई कारों में फोर्डपास कनेक्टिविटी भी दी गई है जो BS6 कारों में स्टैंडर्ड मिलेगी। फोर्डपास फीचर की मदद से कार को लॉक या अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फ्यूल लेवल, और व्हीकल लोकेशन की जानकारी मिलेगी। फोर्ड के मौजूदा ग्राहक भी फोर्डपास एप का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी मदद से वे डीलर, नेविगेशन, सर्विस रिकॉर्ड और बहुस सी सुविधाओं का उपयोग कर पाएंगे।