21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामने आयीं Hyundai Aura की इंटीरियर पिक्चर्स, देखते ही बुक करेंगे कार

21 जनवरी को लॉन्च हो रही है Hyundai Aura सामने आईं अंदर की तस्वीरें

2 min read
Google source verification
hyundai aura int

hyundai aura int

नई दिल्ली: Hyundai Aura 21 जनवरी को लॉन्च हो रही है। और कंपनी 10,000 रुपये अग्रिम राशि के साथ इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस कार की इंटीरियर पिक्चर्स सामने आ गई है। जिससे इस कार के फीचर्स और लग्जरी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पिक्चर्स को देखकर एक बात तो तय है कि ये कार अंदर से लुक वाइज बेहद प्रीमियम नजर आ रही है। इंटीरियर की पिक्चर्स देखकर कहा जा सकता है कि ये कार hyundai Grand Neos I10 से इंस्पायर है। इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, जो एप्पल कारप्ले व एंड्राइड ऑटो को स्पोर्ट करता है।

लॉन्चिंग से पहले Tata Altroz का धमाका, बनी दूसरी सबसे सुरक्षित कार

इसके अलावा इस कार में 5.3 इंच का मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले लगाया गया है तथा टैकोमीटर को अनालॉग रखा गया है। कार के अंदर के दरवाजे और गियर नॉब भी नियोस जैसे ही हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।

लॉन्चिंग से पहले Hyundai Aura की कीमत का हुआ खुलासा, 21 जनवरी को हो रही है लॉन्च

इंजन- Hyundai Aura को तीन इंजन विकल्प के साथ लाया जाना है जिसमे 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर डीजल तथा 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल शामिल है। इसके 1.2 लीटर पेट्रोल में सीएनजी का भी विकल्प दिया जाएगा । 5 स्पीड मैन्युअल व एएमटी गियरबॉक्स के साथ आने वाली ये कार टर्बो इंजन में मैनुअल ऑप्शन के साथ ही आएगी।

कीमत- इसे 6 से 9 लाख रुपये में लाया जा सकता है।