नई दिल्ली: एंट्री लेवल कारों की बात की जाए तो सबसे पहले Maruti Alto का नाम याद आता है। वैसे तो इस सेगमेंट में हमारे देश में कई कारें मौजूद है लेकिन लोगों के भरोसे पर मारुति की ऑल्टो के आगे कोई नहीं टिकता। पिछले 13 सालों से ये कार लोगों की फेवरेट बनी हुई है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है इसका किफायती होना।