4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस साल बाद थम गया Alto K10 का सफर, जानें क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

2010 में मारुति सुजुकी ने Alto k10 को किया था लॉन्च कई बार बनी बेस्ट सेलिंग कार 2014 में पेश हुई थी सेकेंड जनरेशन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 28 Feb 2020, 3:43 PM IST

Maruti Alto k10

Maruti Alto k10

नई दिल्ली : 2010 में मारुति सुजुकी ने Alto k10 को लॉन्च किया था। अपनी कम कीमत और जबरदस्त परफार्मेंस की वजह से इसने जल्द ही हर आम-ओ-खास के दिल में जगह बना ली । नतीजा शानदार बिक्री जिसकी बदौलत ये कार बीते दस सालों में कई बार सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी । लेकिन अब आने वाली 1 अप्रैल से इस कार की बिक्री बंद हो जाएगी । कंपनी ने अब इस कार को बंद करने का फैसला लिया है। मारुति की अब तक की सबसे किफायती हैचबैक सीरीज ऑल्टो है तो आखिर कंपनी ने ऐसा फैसला क्यों लिया ?

ये सवाल इसलिए भी उठाना लाजमी है क्योंकि हाल ही में कंपनी ने इस कार के सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया है। सुरक्षा फीचर्स को लेकर कंपनी ने इस कार में सीट बेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिये हैं। खैर आपको बता दें कि कंपनी ने भले ही सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया लेकिन इसका इंजन अभई भी पुराने bs4 एमिशन नॉर्म्स वाला है। चलिए आपको पूरी बात विस्तार से बताते हैं ।

Maruti Vitara Brezza की बंपर बुकिंग, 20 दिनों में 10000 लोगों ने किया बुक

Maruti i S-presso के चलते लिया फैसला- दरअसल कंपनी ने पिछले ही साल नई किफायती कार s-presso को लॉन्च किया है । ये कार लुक्स में किसी एसयूवी की तरह नजर आती है। और इसका इंजन bs6 एमिशन नॉर्म्स के अनुकूल है। इस नई कार में ऑल्टो के10 से बेहतर फीचर्स और डिजाइन दिया गया है। इसीलिए कंपनी ऑल्टो और वैगनआर के बीच की कड़ी ऑल्टो k10 को बंद कर रही है।

ऑल्टो के10 के इंटीरियर की बात करें तो मौजूदा समय में इसके विरोधियों के मुकाबले इसका इंटीरियर बहुत ही फीका लगता है। हांलाकि इस कार को लोगों ने बेहद पसंद किया था और इसकी वजह इसके आकार का छोटा होना था।

1 मार्च से शुरू होगी Skoda Octavia की बुकिंग, 250 किमी प्रति घंटा स्पीड का है दावा

कीमत- फिलहाल वर्तमान में Maruti k10 की कीमत 3.61 लाख रुपये से 4.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।