
maruti vitara brezza
नई दिल्ली : Maruti Vitara Brezza के पेट्रोल वेरिएंट को bs6 इंजन के साथ अभी हाल ही में लॉन्च किया गया है। और एक बार इस कार ने दिखा दिया कि ये लोगों की फेवरेट एसयूवी है। इस कार की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि मात्र 20 दिनों में इस कार की बुकिंग 10000 के पार पहुंच चुकी है। पिछले महीनों में इंजन अपडेट न होने के कारण इस कार की बिक्री बुरी तरह से प्रभावित हुई थी लेकिन अब जबकि ये कार bs6 इंजन के साथ मार्केट में कदम रखने को तैयार है इसकी बिक्री एक बार फिर से ट्रैक पर वापस आती नजर आ रही है।
इस बार क्या होगा नया -
इस कार में सबसे बड़ा बदलाव तो इंजन के साथ हुआ है क्योंकि अब ये पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर के bs6 इंजन के साथ मार्केट में कदम रख रही है, जो 104 बीएचपी व 138 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इस पेट्रोल इंजन में 5 स्पीड मैन्युअल व 4 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है। वहीं अगर बाकी बदलावों की बात करें तो इस कार में एलईडी लाइट, लेदर स्टीयरिंग व्हील, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिये गए हैं।
नई कलर स्कीम- कंपनी ने नई 2020 विटारा ब्रेज़ा को 3 डुअल टोन पेंट स्कीम में उतारा है। इन स्कीम्स में सिजलिंग रेड, टॉर्क ब्लू और ग्रेनाइट ग्रे कलर ऑप्शन मिलते हैं।
डीजल इंजन की हो सकती है वापसी- फिलहाल कंपनी ने इस कार का सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च किया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी इस कार के डीजल वर्जन को भी लॉन्च करेगी । लेकिन ये 1.3 लीटर का हो ऐसा जरूरी नहीं है।
इस वजह से लोग करते हैं पसंद-
इंजन और पावर- 2020 Vitara Brezza Facelift में नया BS6 कम्प्लायंट वाला 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन लगाया हैं, जो 103 bhp की मैक्सिमम पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है। माइलेज की बात करें तो नई ब्रेजा का मैन्युअल वर्जन 17.03 kmpl की माइलेज देता है जबकि इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 18.76 kmpl की माइलेज देता है।
Updated on:
28 Feb 2020, 2:53 PM IST
Published on:
28 Feb 2020, 2:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.