
नई दिल्ली: मारुति ने फेस्टिव सीजन की शुरूआत होते ही अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है। मंदी से जूझ रहे ऑटोसेक्टर में बहार लौटाने की उम्मीद से हर ओर ऑफर्स की भरमार है । इसी बीच में मारुति ने अपनी कार के दामों में कटौती का ऐलान किया है। कीमत में कटौती के बाद कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी धाकड़ एसयूवी Maruti Vitara Brezza पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया है।
मारुति सुजुकी ने Vitara Brezza की खरीद पर ग्राहकों को कई ऑफर दिए हैं। इन ऑफर्स के बाद ब्रेजा को खरीदने पर कस्टमर्स को लगभग 1 लाख रुपये से अधिक की बचत होगी।
ये है पूरा ऑफर-
Vitara Brezza (D) मॉडल पर कंपनी 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस कैश डिस्काउंट के साथ गाड़ी पर 5 साल की वारंटी ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा इस एसयूवी की खरीद पर 20 हजार रुपये के एक्सचेंज बोनस की छूट का ऐलान किया है। इस तरह कंपनी Brezza पर कुल 1,01,200 रुपये तक की छूट दे रही है।
फीचर्स - मारुति ब्रेजा के पेट्रोल वर्जन में K15B 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 105hp का पावर और 138Nm टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो ये कार एक लीटर में 24 किमी की दूरी तय करती है जो एसयूवी को देखते हुए काफी है।
कीमत- विटारा ब्रेजा की कीमत 7.67 लाख रुपये से शुरू होकर 10.64 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। मारुति सुजुकी की Vitara Brezza (D) मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 7,62,742 रुपये है. ऑन रोड इसकी कीमत 8,73,805 रुपये होती है।
Updated on:
27 Sept 2019 02:04 pm
Published on:
27 Sept 2019 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
