28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti S Cross BS6 को मिली शानदार सफलता, पहले ही महीने बुकिंग 2500 को पार

5 अगस्त को लॉन्च हुई है maruti S Cross BS6 2500 से ज्यादा कस्टमर्स कर चुके हैं बुक सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में मिलेगी मारुति एस क्रॉस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Aug 2020, 12:19 PM IST

Maruti S Cross bs6

Maruti S Cross bs6

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने अपनी पॉपुलर SUV Maruti S Cross BS6 को इसी महीने 5 अगस्त को लॉन्च किया था । ये कार लॉकडाउन के बाद की सबसे बड़ी लॉन्चिंग मानी जा रही थी । अब खबर आ रही है कि कस्टमर्स की तरफ से मारुति की इस कार को धाकड़ रेस्पॉन्स मिल रहा है। लॉन्चिंग के बाद से अब तक लगभग 2500 लोग इस कार को बुक करा ( MARUTI S CROSS ADVANCE BOOKINGS ) चुके हैं।

मुकेश अंबानी ने सिक्योरिटी के लिए खरीदी नई बुलेट प्रूफ Mercedes S600 Guard, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

मारुति एस-क्रॉस ( Maruti s cross ) पेट्रोल को कंपनी ने टोटल चार ट्रिम में लॉन्च किया था जिनमें सिग्मा, डेल्टा, जीटा व अल्फा शामिल है। इसे कंपनी की नेक्सा ( Nexa ) वेबसाईट या देश भर के नेक्सा डीलरशिप पर जाकर 11,000 रुपये की अग्रिम राशि में बुक किया जा सकता है।

आपको बता दें कि पहली बार मारुति ने एस क्रॉस को पेट्रोल वेरिएंट में लॉन्च किया है। दरअसल कंपनी ने डीजल इंजन वर्जन को बंद कर दिया है यानि इस कार में सबसे बड़ा बदलाव इंजन को लेकर किया गया है । BS6 वर्जन में इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन लगया गया है जो 103 बीएचपी का पॉवर व 138 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है। इसके साथ ही कंपनी ने पेट्रोल में स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक का विकल्प भी दिया है, इस वैरिएंट के साथ भी मैन्युअल व ऑटोमेटिक का विकल्प मौजूद है।

फीचर्स की बात करें तो पहले की तरह इसमें स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम, सामने दो एयरबैग, क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राईवर सीट के लिए हाईट एडजस्टमेंट की सुविधा, लेदर अपहोस्ल्ट्री और पहली बार कलर एमआईडी दिया गया है।

कीमत- कीमत की बात करें तो एस क्रॉस ( MARUI S CROSS BS6 PRICE ) के पेट्रोल वर्जन का बेस वैरिएंट 8.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत से शुरू होता है, जबकि टॉप एन्ड वैरिएंट की कीमत 12.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हैं। यह कार बीएस4 डीजल वर्जन से करीब 11,000 रुपये सस्ती है।