28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकेश अंबानी ने सिक्योरिटी के लिए खरीदी नई बुलेट प्रूफ Mercedes S600 Guard, बम ब्लास्ट में भी रहेगी सुरक्षित

mukesh ambani अपनी नई कार ( Mercedes S600 Guard ) के लिए चर्चा में हैं सिक्योरिटी के लिए खरीदी है नई कार बम ब्लास्ट में भी नहीं होगा बाल बांका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 26 Aug 2020, 2:12 PM IST

ambani new car

ambani new car

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज ( reliance industries ltd ) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ( mukesh ambani ) वैसे तो अक्सर ही दूसरी कंपनियों की खरीदारी को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं लेकिन इस बार वो अपनी नई कार ( Mercedes S600 Guard ) के लिए चर्चा में हैं। दरअसल अंबानी दुनिया के दस सबसे रईस लोगों में आते हैं इसलिए उनकी जान को खतरा होना स्वाभाविक है और इसी के मद्देनजर उनको Z+ सिक्योरिटी मिली हुई है. उनकी गाड़ियों के काफिले में सिक्योरिटी के लिए बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज हाई सिक्योरिटी और मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास गार्ड मौजूद है। अब सिक्योरिटी के लिए इस्तेमाल होने वाली इन गाड़ियों में एक और नाम जुड़ गया है, बुलेट प्रूफ Mercedes S600 Guard का । जी हां अंबानी ने अपनी सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ Mercedes S600 Guard को खरीदा है।

अब पुरानी कारों के बिजनेस में MG Motors की एंट्री, MG Reassure रखा नाम

मर्सिडीज एस600 गार्ड को हाल ही में मुकेश अंबानी के घर पर डिलीवर किया गया है और माना जा रहा है कि इस कार को जल्द ही मुकेश अंबानी के कनवे में शामिल किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस कार की कीमत के बारे में खुलासा नहीं हुआ है लेकिन फिर भी इसकी कीमत 10 करोड़ के लगभग होनी चाहिए बाकी अंबानी परिवार ने इसमें कितना कस्टमाइजेशन कराया है उस बात पर निर्भर करेगा।

इंजन और पॉवर- इस कार में भारी-भरकम 6.0-लीटर वी12, बाई-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह ताकतवर इंजन इस कार को 523 बीएचपी की पॉवर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

किसी साधारण कार सी लगती है देखने में - Mercedes S600 Guard को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि देखने में यह कार बिल्कुल सामान्य लगती है। इस देखकर कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता है कि यह कार एक बुलेटप्रूफ कार है।

अगर बात करें इसके सेफ्टी फीचर्स की तो आपको बात दें कि ये कार स्टील कोर बुलेट को रोकने में तो सक्षम है ही इसके साथ ही ये 2 मीटर की दूरी से 15 किलो के tnt ब्लास्ट को भी बर्दाश्त कर सकती है।