
mg motors
नई दिल्ली: MG Motor India ने बीते साल भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर में एंट्री की । कंपनी को अपने वेंचर में बेहद सफलता मिली और अब कंपनी इंडिया में प्रीओन्ड कारों यानि सेकेंड हैंड कारों के बिजनेस में भी कदम रखने वाली है। कंपनी ने इस बिजनेस को "एमजी रीएश्योर" नाम दिया है। कंपनी का कहना है कि एमजी रीएश्योर का मकसद कस्टमर्स को जल्द से जल्द और बेहतरीन कीमत पर वाहन प्रदान करना है।
क्वालिटी की होगी गारंटी- MG Reassure में प्री-ओन्ड वेहिकल्स को बेचने से पहले लगभग 150 से ज्यादा क्वालिटी चेक्स से गुजारा जाएगा जिससे इनमें मौजूद किसी भी तरह की खामी को दूर करके ग्राहक की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जा सके । ताकि बिक्री के वक्त इन गाड़ियों को क्वालिटी गारंटी के साथ बेचा जा सके । आपको बात दें कि MG Motor भारत में Hector, Hector Plus और ZS इलेक्ट्रिक वेहिकल की बिक्री करती है। कंपनी की कारे भारत में पॉपुलर होने के साथ-साथ रीसेल वैल्यू के मामले में अच्छी मानी जाती है।
MG MOTORS के साथ काम करने वाले गोरव गुप्ता का कहना है कि "एमजी रीएश्योर प्रोग्राम के माध्यम से हम पूरे भारत में अपने ग्राहकों को ऐसा प्लेटफॉर्म देने जा रहे हैं जिसपर रीसेल वैल्यू में ट्रांसपैरेंसी के साथ ग्राहकों को आत्म संतुष्टि भी मिले।
आपको मालूम हो कि देश भर के ग्राहकों को इस नई सर्विस का फायदा मिलेगा और ग्राहक अपने वाहनों को जब मर्जी चाहे बेच सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस सर्विस के आने के बाद कस्टमर्स को 3 साल या असीमित किलोमीटर वारंटी, 3 साल की रोड साइड असिस्टेंस और साथ ही 3 फ्री सर्विसेज का लाभ दिया जाएगा।
Published on:
25 Aug 2020, 5:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.