2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होंडा ने लॉन्च की नई जैज, ये पांच बातें हैं सबसे खास

भारत की दूसरी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है नई होंडा जैज, मेनुअल के साथ ऑटोमेटिक वर्जन भी

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jul 09, 2015

New Honda Jazz

New Honda Jazz

नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Jazz का नया
अवतार भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 5.30 लाख रूपए की शुरूआती कीमत के
साथ पेश किया है। नए फीचर्स, डिजायन, माइलेज और प्रदर्शन के मामले में नई होंडा जैज हुंडई
एलीट आई20, फोक्सवॉगेन पोलो तथा मारूति स्विफ्ट को कड़ी चुनौति पेश करने वाली
है।

























डीजल मॉडल की च्वॉयस
होंडा जैज का लगभग 90 फीसदी निर्माण भारत में
किया गया है, जिससें इसकी कीमत कम हुई है। इसके अलावा नई जैज को पेट्रोल और डीजल
दोनों मॉडल में उतारा गया है। इससे पहले यह कार सिर्फ पेट्रोल इंजन मॉडल में ही
उपलब्ध थी।


New Honda Jazz2
























दूसरी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार
होंडा जैज डीजल में
1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 100बीएचपी का पावर तथा 200 एनएम का टॉर्क जनरेट
करता है। एआरएआई के मुताबिक इसका माइलेज 27.3 किलोमीटर प्रति लीटर है जो भारत में
सेलेरियो डीजल कार के बाद सबसे ज्यादा है। इसके पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर का
आई-वीटेक इंजन दिया गया है जो 90पीएस का पावर और 115 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट
करता है।

New Honda Jazz3























सबसे ज्यादा स्पेस
नई होंडा जैज में 354 लीटर का बूट स्पेस है
दिया गया है जो इसके सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इस कार की सेकेंड पंक्ति में दी
गई मैजिक सीट्स को फोल्ड करने पर बूट स्पेस बढ़कर 881 लीटर हो जाता है। वहीं डिजायन
के मामले में नई जैज पहले वाले मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी लगती है।


आकर्षक
फीचर्स

नई होंडा जैज में होंडा सिटी जैसा डेशबोर्ड दिया गया है जो काफी आकर्षक
है। इसके अलावा इसके टॉप एंड वेरियंट में 6.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
दिया गया है। वहीं लोअर वेरियंट्स में 5.2 इंच की कलर स्क्रीन दी गई है। जबकि अन्य
स्पेशल फीचर्स के तौर पर इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पाकिंüग कैमरा, हाइट
अजस्टेबल ड्राइविंग सीट और ऑटो फोल्डिंग मिरर दिए गए हैं।




कई वेरियंट्स की
च्वॉयस

नई होंडा जैज के पेट्रोल और डीजल मॉडल में फीचर्स के अनुसार कई सारे
वेरियंट्स की च्वॉयस दी गई है जो इस प्रकार है:-

Honda Jazz Petrol वेरियंट्स और उनकी कीमत (एक्स शोरूम दिल्ली के अनुसार)
Honda Jazz i-VTEC E MT-
5.30 लाख रूपए
Honda Jazz i-VTEC S MT- 5.94 लाख रूपए
Honda Jazz i-VTEC SV MT- 6.44 लाख रूपए
Honda Jazz i-VTEC V MT वी- 6.79 लाख रूपए
Honda Jazz i-VTEC VX MT- 7.29 लाख रूपए
Honda Jazz i-VTEC CVT S - 6.99 लाख
रूपए
Honda Jazz i-VTEC CVT V- 7.85 लाख रूपए

Honda Jazz Diesel वेरियंट्स और उनकी कीमत (एक्स शोरूम दिल्ली के अनुसार)
Honda Jazz i-DTEC E MT- 6.49 लाख रूपए
Honda Jazz i-DTEC S MT- 7.14 लाख रूपए
Honda Jazz i-DTEC SV MT- 7.64 लाख रूपए
Honda Jazz i-DTEC V MT- 8.09 लाख रूपए
Honda Jazz i-DTEC VX MT- 8.59 लाख रूपए

ये भी पढ़ें

image