लुक्स और डिजाइन- एक्सटीरियर की बात करें तो इस कार के सामने के हिस्से में यू आकार का ग्रिल लगाया गया है,साथ ही इसके बंपर को नया डिजाइन दिया गया है। पिछले हिस्से को भी एक नया लुक दिया गया है। मारुति इग्निस में नए एलईडी टेललाइट, नया बंपर तथा नया स्कफ प्लेट लगाया गया है। साइड हिस्से से देखने पर इसके रूफ रेल व 15 इंच के नए अलॉय व्हील दिखाई देते है।