नई दिल्ली: एक वक्त था जब इंडिया की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs में से एक Renault Duster हुआ करती थी, लेकिन technology बदलने के साथ नी गाड़ियां आई और Duster बाकी कारों के सामने फ़ीकी नजर आने लगी। अब एक बार फिर से Duster नए तेवर के साथ मार्केट में आ रही है। आपको मालूम हो कि नयी Duster पहले ही विदेशों में बिक रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में Duster, Renault के सब-ब्रांड Dacia के अंडर बेची जाती है। तो चलिए आपको बताते है कि नयी duster आखिर कितनी नई है और क्या वो एक बार फिर से लोगों का दिल जीत पाएगी।