अब बात कर लेते है कारों पर दिए जाने वाले डिस्काउंट की तो आपको बता दें हैचबैक कार क्विड के मैनुअल और एएमटी वेरिएंट पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी दो साल की अतिरिक्त वारंटी फ्री में दे रही है। इस डिस्काउंट ऑफर में 2018 क्विड सुपर हीरो एडिशन को भी शामिल किया गया है। बता दें रेनो ने इस एडिशन को इस साल फरवरी में लॉन्च किया था। हीरो एडिशन पर आप 15,000 रुपए तक के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।