1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑफिशियल डेब्यू से पहले लीक हुई Tata Nexon EV की डीटेल्स, सिंगल चार्जिंग में चलेगी 300 किमी

टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर 300 किमी की दूरी तय कर सकेगी और इस कार की बैटरी काफी पॉवरफुल है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 17 Dec 2019, 1:15 PM IST

tata nexon

tata nexon

नई दिल्ली: 19 दिसंबर को Tata Motors अपनी इलेक्ट्रिक कारटाटा नेक्सॉन का ऑफिशियल डेब्यू करने वाला है। मुंबई में होने वाले ग्लोबल इवेंट के झलक दिखाए जाने से पहले ही इस कार की कई सारी डीटेल्स लीक हो गई हैं जिससे कि इस कार के इंजन से लेकर फीचर्स तक सामने आ गए हैं।

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर 300 किमी की दूरी तय कर सकेगी और इस कार की बैटरी काफी पॉवरफुल है । नेक्सॉन में कंपनी ने इलेक्ट्रिक में 28.8kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 95kW/254Nm मोटर को पावर देगा। इस इलेक्ट्रिक मोटर का पावर आउटपुट करीब 129hp है। फास्ट चार्जर से ये कार एक घंटे में 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाएगी। वहीं डर्ड एसी चार्जर से फुल चार्ज होने में इसे 8-9 घंटे का समय लगेगा। हिल असिस्ट फंक्शन और एनर्जी रिजेनरेटिव फीचर्स के साथ आएगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 8 साल/1,60,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वॉरंटी देगा।

लॉन्चिंग को तैयार Tata Motors की पहली इलेक्ट्रिक कार, 17 दिसंबर को दिखेगी पहली झलक

कीमत- रिपोर्ट्स की मानें तो Nexon EV, नेक्सॉन के फेसलिफ्ट वर्जन पर आधारित होगा। कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत 15 से 17 लाख रुपये होगी। कंपनी इस कार का टीजर भी लॉन्च कर चुकी है जिससे इस कार की कई सारी खूबियां पहले ही सामने आ चुकी हैं।

दो वेरियंट में लॉन्च होगी ये कार-

नेक्सॉन ईवी को दो वेरियंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। टॉप वेरियंट में एलईडी डीआरएल के साथ ऑटोमैटिक फुल-एलईडी हेडलैम्प, पावर फोल्डिंग विंग मिरर्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पावर सनरूफ, स्मार्ट की और वीयरेबल की के साथ पुश-बटन स्टार्ट, हार्मन का इन्फोनमेंट सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, पार्क असिस्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वॉइस कमांड के साथ टाटा का कनेक्ट नेक्स्ट कनेक्टिविटी सूट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

tata nexon का स्पेशल एडीशन हुआ लॉन्च, इन खूबियों से है लैस