टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रॉज ईवी ( Tata Altroz EV ) को लॉन्च करने वाला है, अल्ट्रॉज ईवी में भी जिप्ट्रॉन टेक्नॉलजी का यूज किया जाएगा। एक बार फुल चार्ज पर इसमें 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक अल्ट्रॉज को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है, जबकि लॉन्चिंग इसके कुछ महीने बाद होगी।