5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 में लॉन्च हुई Maruti की ये कार है सुपरहिट, माइलेज 22 किमी और कीमत 4 लाख से कम

हल्की होने की वजह से इस कार को चलाना काफी बेहतरीन अनुभव होता है। ऐसे में ये कार बेहतरीन हैंडलिंग के साथ सड़क पर अच्छी पकड़ भी देती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 30 Dec 2019, 4:20 PM IST

maruti s presso

maruti s presso

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर में हमेशा ही कम कीमत और ज्यादा माइलेज का कॉम्बिनेशन हिट रहा है । यही वजह है कि लगभग सभी कंपनियां ऐसी कारें बनाती है । इसी सेगमेंट में 2019 में मारुति ने एक नई कार लॉन्च की थी। पेट्रोल इंजन ऑप्शन में लॉन्च हुई ये कार एंट्री लेवल सेगमेंट में मिडिल क्लास के लिए बेस्ट कार बन सकती है और इसकी कई सारी वजह है । तो सबसे पहले आपको बताते हैं कि हम किस कार की बात कर रहे हैं।

Maruti Suzuki S-presso-

हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki S-presso की। मारुति की यह छोटी एसयूवी भी 4 लाख से कम दाम में बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। एस-प्रेसो में BS6 कम्प्लायंट 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 67 hp की पावर जेनरेट करता है। जो कि 5500 rpm पर 50kw की मैक्सिमम पावर और 3500 rpm पर 90Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा कार में AGS ( Auto Gear Shift ) दिया गया है जो इसे एक फ्यूचर कार वाला फील देता है।

एस-प्रेसो की सबसे अच्छी बात ये है कि ये बेहद ही हल्की है और इसके पीछे वजह ये है कि इसे heartect platform पर तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म की वजह से ही ये कार हल्की हो जाती है लेकिन इसकी मजबूती कई गुना बढ़ जाती है। हल्की होने की वजह से इस कार को चलाना काफी बेहतरीन अनुभव होता है। ऐसे में ये कार बेहतरीन हैंडलिंग के साथ सड़क पर अच्छी पकड़ भी देती है।

माइलेज- माइलेज की बात करें तो वेरिएंट के हिसाब से इसका माइलेज अलग-अलग है। एस-प्रेसो के STD और LXI वेरियंट में 21.4 किलोमीटर और VXI, VXI+ और AGS में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपये है।

लॉन्चिंग से पहले Maruti ने दिखाई Spresso की झलक, आप भी देखें तस्वीरें

सेफ्टी फीचर्स- सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो S-Presso के टॉप मॉडल ( VXi+ MT / VXi+ AGS ) में पैदल यात्री प्रोटेक्शन, क्रैश कंपलाइंस, इम्मोबिलाइजर, चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक सेंट्रल डोर लॉकिंग, पैसेंजर साइड एयरबैग, सीबेल्ट प्री-टेंशनर एंड फोर्स, लिमिटर (ड्राइवर+को-ड्राइवर), लो फ्यूल वार्निंग (इन स्मार्टप्ले स्टूडियो), डोर अजर वार्निंग (इन स्मार्टप्ले स्टूडियो) और पार्किंग ब्रेक वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स इस कार में बैठनेवाले और इसे चलाने वाले की सेफ्टी को सुनिश्चित करते हैं।

डीलरशिप पर पहुंची maruti s-presso, 30 सितंबर को है लॉन्चिंग

लुक्स और डिजाइन- फीचर्स के अलावा एक और चीज है जो इस कार को बेहद पॉपुलर बनाती है वो है इस कार का डिजाइन। एस-प्रेसो का लुक माइक्रो एसयूवी की तरह है । यानि कम बजट में आपको एसयूवी का मजा मिलता है । इस वजह से भी लोग इसे काफी पसंद करते हैं।