
Upcoming Subcompact SUVs with Sunroof
नई दिल्ली: भारत में कई तरह की कारे मौजूद हैं जिन्हें आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। लेकिन कारों में अगर सनरूफ लगी हो तो इसका लुक तो बेहतर होता ही है साथ ही साथ आप कार चलाते समय काफी इंजॉय भी करते हैं। आज इस खबर में हम आपको उन कारों की बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द भारत में लॉन्च होगी और यह सनरूफ से लैस ( Upcoming sunroof cars ) ( Upcoming Affordable Subcompact Suvs ) ( Upcoming cars with sunroof ) है।
Kia Sonet : कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ अगस्त 2020 में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet को लॉन्च करेगी। अगस्त 2019 में ही कंपनी ने अपनी पहली एसयूवी किआ Seltos को भी लांच किया था। कंपनी ने 2020 ऑटो एक्सपो में इसके प्री-प्रोडक्शन वर्जन को पेश किया था। इस एसयूवी में सनरूफ का ऑप्शन मिलेगा। अगर इंजन की बात करें तो उसमें जिसमें तीन इंजन 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प दिया जाएगा।
Hyundai i20 : नई हुंडई भारत में इस साल के अंत तक लांच की जा सकती है और इसमें फैक्ट्री फिटेड सनरूफ भी देखा जा चुका है। इस हैचबैक कार की कीमत भी कम हो सकती है। इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है।
Nissan Magnite : दिग्गज जापानी कंपनी निसान भारत में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी लांच कर सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार का नाम Magnite है। जानकारी के मुताबिक यह कार सनरूफ से लैस होगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को मई में लॉन्च किया जाना है। हालांकि देश में लोग डाउन और कोरोनावायरस को देखते हुए इसकी लॉन्चिंग अब टल चुकी है। जानकारी के मुताबिक यह कार 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की जाएगी।
Renault HBC : इस कार का कोड नेम HBC रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक HBC के टॉप-एंड वेरिएंट में सनरूफ का विकल्प मिल सकता है। इंजन विकल्पो में इसे 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस कार की लॉन्चिंग कब होगी इस बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं है क्योंकि कंपनी अभी इसकी टेस्टिंग कर रही है।
New Honda City : भारत में जल्द लांच होने वाली नई होंडा सिटी में 1.5-लीटर का i-VTEC पेट्रोल और एक 1.5-लीटर का i-DTEC डीजल इंजन मिलने की संभावना है। इस कार में आपको सनरूफ मिलेगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसे फेस्टिव सीजन तक लांच करेगी।
Published on:
07 Apr 2020 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
