5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात जन्मों के सफर को लिए थे सात फेरे, बेरहम हमसफर ने गला रेत दिया

तेज धार चाकू से गला रेत दिया पुलिस ने सास और ससुर को गिरफ्तार किया हत्या की वारदात को अंजाम देकर पति हुआ फरार

less than 1 minute read
Google source verification
चार माह पहले हुई थी शादी, गला रेत कर दी हत्या

चार माह पहले हुई थी शादी, गला रेत कर दी हत्या

गोड्डा. उसके हाथों से मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था। जिस पति के साथ सात जन्मों के सफर के लिए सात फेरे लिए थे, उसी ने गला रेतकर हत्या कर दी।

झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डाडै गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्याकार दी है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि डाडै गांव की आशा देवी (20) का विवाह चार माह पूर्व इसी गांव के करण भारती के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित किया करते थे। इसी क्रम में करण ने अपने पिता कृष्ण दास और मां मुन्नी देवी के साथ मिलकर आशा की गला रेतकर हत्या कर दी।

पिता ने दर्ज करवाया मामला

मृतका के पिता कैलाश दास ने पोड़ैयाहाट थाना में अपनी मृत बेटी के पति करण भारती, समधी कृष्ण दास और समधन मुन्नी देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई कर करण, कृष्ण दास और मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू आरोपियों के घर से बरामद कर लिया है।


चाकू से गला रेता


हत्यारे ससुरालजनों के हाथ बहू की हत्या करते थोड़े भी नहीं कांपे ससुरालजनों ने मिलकर बहु से पहले मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। हालांकि तब भी उन्हें दया नहीं आई और मिलकर बहु पर काबू पाया। फिर घर के चाकू से गला रेत दिया। इस दौरान बहू पीड़ा से चीखी चिल्लाई, लेकिन राक्षस बने ससुराल जनों ने जरा भी दया नहीं दिखाई।