
captain amrinder singh
चंडीगढ़। बजट सत्र में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य की जनता के लिए तोहफों की बारिश कर दी। उन्होंने पंजाब की महिलाओं के लिए बसों में किराया आधा करने की घोषणा की। इसके साथ ही घोषणा की कि जो कर्मचारी रिटायर होगा, उसके स्थान पर तीन नए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं को हर किसी ने स्वागत किया। विपक्षी दल तो तोहरों की बारिश में भीग से गए।
खाली पद भरे जाएंगे
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक ड्यटी तैनात सभी डॉक्टर्स की क्लीनिकल प्रैक्टिस अनिवार्य की जाएगी। प्रशासनिक ड्यटी करने का मतलब यह नहीं है कि मरीजों को न देखा जाए। सभी विभागों में खाली आसामियों पर लगातार भर्ती चलेगी। सबसे पहले बैकलॉग पूरा किया जाएगा।
बसों के पांच हजार नए परमिट
उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग में एकाधिकार और नाजायज लाभ रोकने के लिए जो भी परमिट गैर कानूनी पाया जाएगा, उसे रद्द किया जाएगा। बसों का एकाधिकार को तोडऩे के लिए 2000 रूट परमिट अलग तौर पर दिए जाएंगे। नौजवानों को 5 हजार मिनी बस रूट परमिट दिए जाएंगे।
बिजली के मुद्दे पर श्वेत-पत्र
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने विधानसभा में कहा कि दालों, नरमा, मक्की और कुछ अन्य फसलों के लिए विभिन्नता नीति के अंतर्गत सहूलतें मिलेंगी। रेत माफिया को लेकर बहुत जल्द नई नीति आएगी। बिजली के मुद्दे पर श्वेत-पत्र बनाया जा रहा है। सभी विधायकों को उसकी प्रति भेज दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि श्वेत-पत्र में प्रत्येक बिन्दु पर सिलसिलेवार जानकारी दी जाती है।
Published on:
03 Mar 2020 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allचंडीगढ़ पंजाब
पंजाब
ट्रेंडिंग
