16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, पूरा इलाका सील, शुरू हुआ एक और ऑपरेशन

चंडीगढ़ में बुधवार सुबह पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जमकर क्रॉस फायरिंग हुई। एक गैंगस्टर घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

2 min read
Google source verification
Sardarrao murder, former Sarpanch murder case, Sikar former Sarpanch murder case, Rajasthan former Sarpanch murder case, gangster Lawrence Bishnoi, Sikar news, Rajasthan news, सरदारराव की हत्या, पूर्व सरपंच हत्याकांड, सीकर पूर्व सरपंच हत्याकांड, राजस्थान पूर्व सरपंच हत्याकांड, गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई, सीकर न्यूज, राजस्थान न्यूज

लॉरेंस विश्नोई। फाइल फोटो- पत्रिका

चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान, जमकर क्रॉस फायरिंग हुई। इसमें एक गैंगस्टर को गोली लगने की सूचना है। वह फिलहाल घायल है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ये वही गैंगस्टर है, जिसने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में स्थित एक केमिस्ट की दुकान पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी एक टैक्सी नंबर की गाड़ी में सवार होकर इलाके में छिपे हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेरा

सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 39 स्थित जीरा मंडी के पीछे पड़ते जंगलों को घेर लिया। इलाके में घेराबंदी की और जब पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई। इस दौरान एक गैंगस्टर को गोली लग गई, जिसे बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत पर पुलिस नजर बनाए हुए है।

पुलिस के रडार पर कई दिनों से थे ये गैंगस्टर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में शामिल गैंगस्टर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। यह गैंग पहले भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है और पुलिस की रडार पर लंबे समय से है।

घायल गैंगस्टर से पूछताछ के बाद पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और अन्य फरार बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

हालांकि पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।