14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा:ग्रुप डी कर्मचारियों की भर्ती में इंटरव्यू समाप्त

हरियाणा सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए ग्रुप डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Oct 24, 2015

haryana gang war

haryana gang war

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए ग्रुप डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के वायदे पर आगे बढ़ते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। इसका उद्देश्य सरकारी नौकरियों में और अधिक पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। अब से आगे ग्रुप डी के पदों पर सभी भर्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जाएंगी।
मुख्यमंत्री मनोहर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। भर्ती की नई प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया में स्वनिर्णय और भ्रष्टाचार की संभावना समाप्त होगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस अभिभाषण के दौरान राज्य सरकारों से जूनियर स्तर की सरकारी नौकरियों में साक्षात्कारों के आयोजन की पद्धति को समाप्त करने का आग्रह किया था।

इसे लेकर हालही में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा हरियाणा सरकार को एक पत्र भी भेजा गया था। आज आयोजित की गई बैठक में मुख्य सचिव डी.एस.ढेसी, प्रधान सचिव संजीव कौशल, विश्ेाष प्रधान सचिव आर.के.खुल्लर, मुख्यमंत्री के ओएसडी विजय शर्मा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भारत भूषण भारती, अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.एस.ढिल्लो और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

image