बाजार में मौजूद ज्यादातर रोबो-डॉग सिर्फ चल सकते हैं या फोटो खींच सकते हैं, लेकिन SCORP अपने हाथ की मदद से चीजें पकड़ सकता है, मशीनों के वाल्व घुमा सकता है और भारी सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकता है। इसकी यही खूबी इसे दुनिया के बाकी रोबोट्स से अलग और ज्यादा काम का बनाती है।