
विदेशों में होती है मोदी की भरपूर तारीफ,वो बोलते भी अच्छा हैं- मिलखा सिंह
चंडीगढ। पदम श्री और उडन सिख के नाम से मशहूर सरदार मिलखा सिंह भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद काफी खुश नजर आए। उन्होंने इस मुलाकात के अनुभव पत्रकारों के साथ साझा किए।
उन्होंने कहा कि लंदन,जापान,रूस,कनाडा आदि देशों में उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा सुनने को मिलती है। उन्होंने आजादी के बाद देश के सभी प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति देखे है। लेकिन विदेश में बसे भारतीय मोदी की तारीफ करते है। मिलखा सिंह ने कहा कि मुझे मोदी की यह बात बहुत अच्छी लगी कि वे हर देश के साथ अच्छे सम्बन्ध रखना चाहते है। रूस,जर्मनी,चीन व पाकिस्तान दौरों में मोदी ने मित्रता का हाथ बढाया। आज युद्ध में क्या रखा है। आज लडाई बंदूकों और तोपों की नहीं है। देश एक दूसरे पर परमाणु बम डाल कर मिटा सकते है। चीन और भारत एक दूसरे पर बम डाल देंगे। इससे देश बर्बाद होंगे।
मिलखा सिंह ने कहा कि वे राजनीतिक व्यक्ति नहीं बल्कि खिलाडी है। सत्ता में कोई भी दल आए भारत का सम्मान बढना चाहिए। मुझे इस बात की खुशी हूई कि अमित शाह उनके घर आए। अमित शाह उनकी सरकार की उपलब्धियों को बताने आए थे। पिछली बार जब अमित शाह चंडीगढ आए थे तो ओलम्पिक में शूटिंग में सिल्वर मैडल राजवर्द्धन राठोर को खेल मंत्री बनाने का सुझाव दिया था।
राठोर को खेल मंत्री बनाया गया और काॅमन वैल्थ खेलों में अच्छे पदक हासिल हुए। मोदी आने वाले ओलम्पिक खेलों मंे अच्छे परिणाम चाहते है। मैंने शाह को कहा कि मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है। गरीब को मदद मिलनी चाहिए और यह सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। शाह ने बताया कि हर गरीब को घर,पानी,बिजली,गैस कनेक्शन मिलने चाहिए। सरकार इस पर काम कर रही है। मैं समझता हूं कि मोदी के दिल में गरीब के लिए दर्द है।
Published on:
08 Jun 2018 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allचंडीगढ़ पंजाब
पंजाब
ट्रेंडिंग
