26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक कुलवीर सिंह जीरा का कांग्रेस से निलंबन रद्य

फिरोजपुर में सरपंचों व पंचों के शपथग्रहण समारोह में कुलवीर जीरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री का जिक्र किया था...

less than 1 minute read
Google source verification
jira file photo

jira file photo

(चंडीगढ): पंजाब प्रदेश कांग्रेस ने जीरा से पार्टी के विधायक कुलवीर सिंह जीरा का निलंबन शुक्रवार को रद्य कर दिया। यहां कांग्रेस विधायकों की बैठक से पहले निलंबन रद्य किया गया।

अपने विधानसभा क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री को लेकर सार्वजनिक मंच से बयान देने पर कुलवीर जीरा को अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड ने कहा कि जीरा का पार्टी से निलंबन रद्य कर दिया गया है।

आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस विधायकों,पार्टी पदाधिकारियों व पार्टी नेताओं की बैठक से पहले शुक्रवार सुबह कुलवीर जीरा का निलंबन रद्य किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह,पार्टी प्रभारी आशा कुमारी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड शामिल हुए।

फिरोजपुर में सरपंचों व पंचों के शपथग्रहण समारोह में कुलवीर जीरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री का जिक्र किया था। जीरा ने एक पुलिस महानिरीक्षक समेत कुछ पुलिस अफसरों पर शराब ठेकेदारों से सांठगांठ का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने जीरा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। जीरा ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाते रहेंगे। जीरा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी के आभारी है। मैंने मुख्यमंत्री को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए है।