7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत के लिए पाकिस्तान उच्चायोग के अफसरों से मिले नवजोत सिंह सिद्धू

सिद्धू ने बाद में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अपनी इस पाकिस्तान यात्रा के लिए केन्द्र सरकार से मंजूरी मांगी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 14 Aug 2018, 2:04 PM IST

नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू

(चंडीगढ): पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए इस्लामाबाद में आगामी 18 अगस्त को आयोजित समारोह में शिरकत की तैयारी के तहत पंजाब के शहरी निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों से मुलाकात की।

सिद्धू ने बाद में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अपनी इस पाकिस्तान यात्रा के लिए केन्द्र सरकार से मंजूरी मांगी है। इमरान खान ने स्वयं फोन पर बात कर सिद्धू को अपने शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता दिया था। सिद्धू ने कहा कि सभी कुछ भारत सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा। सिद्धू ने इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने की अपनी इच्छा से केन्द्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब के मुख्यमंत्री के कार्यालय को सूचित किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की ओर से कहा गया है कि इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह इस्लामाबाद के राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।


कपिल देव व सुनील गावस्कर नहीं जाएंगे

बता दें कि इमरान खान पूर्व में क्रिकेट खिलाडी रहे है। ऐसे में भारतीय खिलाडियों से भी उनके अच्छे संबंध रहे है। यही वजह है कि उन्होंने अपने इस शपथ ग्रहण समारोह में अपने भारतीय क्रिकेट खिलाडियों को बुलाने का मन बनाया और इसी के चलते उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ साथ कपिल देव और सुनील गावस्कर को भी अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया था। सुनील गावस्कर ने पहले यह बात कही थी कि वह इस बारे में पहले सरकार से बात करेंगे उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अतंत: सुनिल गावस्कर और कपिल देव दोनों ने ही इस कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया । इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने की दिशा में नवजोत सिंह सिद्धू शुरू से ही सकारात्मक पहले करते आए है ।