4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्षा जल संचयन की निगरानी के लिए 200 टीम

S. P. Velumani ने कहा चेन्नई में २ लाख घरों में विकसित की जाएगी संचयन सुविधा Chennai corporation व CMWSSB की ओर से वर्षा जल संचयन को लेकर सम्मेलन

less than 1 minute read
Google source verification
200 teams to monitor rain water harvesting in chennai

वर्षा जल संचयन की निगरानी के लिए 200 टीम

चेन्नई. स्थानीय प्रशासन व ग्रामीण विकास मंत्री एस. पी. वेलुमणि ने कहा कि महानगर में वर्षा जल संचयन प्रणाली की निगरानी के लिए २०० टीमों का गठन किया गया है। चेन्नई कार्पोरेशन chennai corporation व चेन्नई मेट्रो वाटर व सीवेज निकासी बोर्ड CMWSSB की ओर से शनिवार को वर्षा जल संचयन को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मंत्री वेलुमणि ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता लाने के लिए पम्पलैट बांटें।वेलुमणि ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार सभी जगहों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली rain water harvesting system की समीक्षा की जाएगी। एक हजार ऐसे भवनों व इमारतों का चयन किया जाएगा जहां यह प्रणाली नहीं है। इसमें यह सुविधा विकसित करने का परामर्श दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि महानगर के प्रत्येक आवास में वर्षा जल संचयन प्रणाली की जांच करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। जिन घरों में यह प्रणली नहीं है उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। chennai के २०० वार्ड के २ लाख घरों में यह सुविधा विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्षा जल संचयन प्रणाली की समीक्षा और जांच के लिए २०० टीमों का गठन किया गया है जिनमें चेन्नई कार्पोरेशन के वार्ड सहायक अभियन्ता और जल सहायक अभियन्ता समेत ५ सदस्य होंगे। इस टीम का पर्यवेक्षण कार्पोरेशन के उपायुक्त व सदर उपायुक्तों द्वारा किया जाएगा।