26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहोश मिले एक ही परिवार के तीन सहित चार जने, मुखिया की मौत

होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में - दो महिलाएं व एक बच्ची अस्पताल में भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ritesh Ranjan

•

Updated: 11 Jun 2019, 12:59 PM IST

news,Chennai,Tamilnadu,Special,Breaking,

बेहोश मिले एक ही परिवार के तीन सहित चार जने, मुखिया की मौत

चेन्नई. ट्रिप्लीकेन में अब्दुल जाकिर स्ट्रीट स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में एक ही परिवार के तीन जनों सहित चार लोग अचेतावस्था में पाए गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहांं सोमवार सुबह परिवार के मुखिया जगन फ्रेंकलिन (३०) की मौत हो गई। एक सात साल की बच्ची जेसीबी को एगमोर चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जबकि दो महिलाओं पुनीता रानी और शरण्या का जीएच में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक जहरीले पदार्थ के सेवन से सबकी हालत बिगड़ी है। हालांकि पुलिस अधिकारी किस वजह से उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की इस बारे में अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इस घटना से होटल के कर्मचारी हैरान हैं।
पुलिस ने बताया कि जगन फ्रेंकलिन अपनी पत्नी पुनीता रानी और बेटी जेसीबी के साथ चेन्नई आया था। उनके साथ सुनीता की दोस्त शरण्या भी आई थी। सभी कन्याकुमारी के रहने वाले हंै। पुलिस ने बताया कि चारों सात जून को चेन्नई आकर ट्रिप्लीकेन में एक होटल में कमरा लेकर ठहरे हुए थे।
पुलिस ने बताया कि जगन काम की तलाश में चेन्नई आया था। उसने होटल मैनेजमेंट का काम किया है और स्थानीय लोगों की मदद से चेन्नई काम की तलाश में आया था। बताया जा रहा है कि जगन ने रविवार शाम को किसी राजनीतिक दल के नेता से मुलाकात की थी। देर शाम को सभी होटल के कमरे में थे। उसी दौरान उसके किसी पहचान वाले ने उनको फोन किया लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई थी। परिचित को कई बार फोन करने के बाद भी बात नहीं होने पर संदेह हुआ तो उसने होटल के मैनेजर को फोन कर उसके कमरे में जाकर बात कराने को कहा। जब होटल कर्मचारी ने जाकर उपके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। संदेह होने पर मास्टर की से ताला खोलकर देखा तो अंदर सभी अचेतावस्था में पड़े थे। तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौकै पर पहुंची और सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन सोमवार सुबह जगन की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं पाया है कि चारों ने एक साथ क्यों जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। शरण्या जगन की मदद करने के लिए आई थी। उसने यह कदम क्यों उठाया यह भी जांच का विषय बना हुआ है।