25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाली और आराम संग नया बस शेल्टर, चेन्नई में शुरू हुआ नया अध्याय

चेन्नई. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोमवार को कोलातुर स्थित पेरम्बूर-रेड हिल्स रोड के रेट्टेरी जंक्शन पर वातानुकूलित बस शेल्टर का उद्घाटन किया। यह सुविधा शहर में विकसित चार एसी बस शेल्टरों में पहली होगी। कोलातुर शेल्टर में पैदल मार्ग, बेंच और हरियाली के साथ विस्तृत प्रतीक्षा क्षेत्र बनाया गया है जो मूल योजना का हिस्सा नहीं था। अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होने से यह विशेष व्यवस्था संभव हुई। चेन्नई महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से चार प्रमुख बस केंद्रों रॉयपुरम, वॉल टैक्स रोड और पेरम्बूर सहित पर एसी शेल्टर बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक में बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और दिव्यांगजन के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कोलातुर, रॉयपुरम और वॉल टैक्स रोड शेल्टरों में 78 सीटें, जबकि पेरम्बूर में 54 सीटें होंगी। शेष तीन शेल्टर शीघ्र ही जनता के लिए खोले जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु

ट्रेंडिंग