23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु में वोटर लिस्ट से 74 लाख नाम कटे, SIR के बाद जारी हुई फाइनल लिस्ट, जानें कितने वोटर्स बचे

चुनाव आयोग के एसआईआर के बाद तमिलनाडु की अंतिम मतदाता सूची सोमवार को राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने अंतिम सूची कर दी है। इसमें 74 लाख से अधिक नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification
Voter List 2026

Voter List 2026

Tamil Nadu Final Voter List 2026: चुनाव आयोग के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के बाद तमिलनाडु की अंतिम मतदाता सूची सोमवार को जारी कर दी है। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अर्चना पटनायक द्वारा जारी की गई अंतिम सूची 74 लाख से अधिक नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडु के अलावा इस गर्मी में केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भी विधानसभा चुनाव होने वाले है।

74 लाख से ज्यादा नाम काटे गए

आपको बता दें कि एसआईआर प्रक्रिया से पहले 27 अक्टूबर, 2025 तक मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ थी, जो अंतिम सूची के अनुसार 23 फरवरी, 2026 तक घटकर 5.67 करोड़ हो गई है। इस प्रकार से चुनाव वाले राज्य में सूची से 74 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं। तमिलनाडु के मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मतदाताओं में 2.7 करोड़ पुरुष, 2.8 करोड़ महिलाएं और 7,617 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता

गौरतलब है कि राज्य के चेंगलपट्टू जिले के शोझिंगनल्लूर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 53 लाख मतदाताओं ने मतदान किया है। वहीं, हार्बर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 11 लाख मतदाताओं ने मतदान किया है।

वोटर लिस्ट से नाम हटा गया तो क्या करना चाहिए

चुनाव आयोग ने कहा कि अंतिम सूची जारी होने के बाद असंतुष्ट मतदाता अपना नाम जुड़वाने या हटवाने के लिए अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। आयोग अंतिम मतदाता सूची राजनीतिक दलों के साथ भी साझा करेगा।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24(ए) के अनुसार, यदि कोई मतदाता निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी द्वारा लिए गए निर्णय को चुनौती देना चाहता है, तो वह जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रथम अपील प्रस्तुत कर सकता है।

अधिनियम की धारा 24(ख) के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दूसरी अपील दायर की जा सकती है।