
मोहम्मद दीपक से मिले राहुल गांधी
Rahul Gandhi Met Deepak: दीपक कुमार एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुए है। यह दीपक कुमार वहीं है जिन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में 70 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार को धमकाने वाली भीड़ का सामना किया था। करीब एक महीने बाद दीपक ने सोमवार को लोकसभाी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। कांग्रेस सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उनके जिम का दौरा करेंगे।
आपको बता दें कि पिछले महीने 26 जनवरी को 38 वर्षीय दीपक ने कोटद्वार कस्बे में पार्किंसंस रोग से पीड़ित एक मुस्लिम दुकानदार को परेशान कर रहे कुछ लोगों का विरोध किया। पटेल मार्ग स्थित एक दुकान का नाम बदलने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार ने स्वयं को मोहम्मद दीपक बताते हुए दूसरे पक्ष से शांति बनाए रखने की अपील की। इस घटना के बाद, दीपक द्वारा संचालित हल्क जिम के सदस्यों की संख्या 150 से घटकर 15 रह गई ।
राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दीपक ने कहा कि कांग्रेस राहुल ने मुझे फोन किया था और उन्होंने मेरे परिवार और मुझसे बात की। जो कुछ भी हुआ है, उन्होंने मुझसे इस बारे में बात की और हमें आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मैंने जो किया वह अच्छा था। उन्होंने यह भी कहा कि वे कोटद्वार आएंगे और मेरी जिम की सदस्यता लेंगे।
दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें आश्वस्त किया और कहा कि उन्हें किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मेरे काम की तारीफ की, अगर राहुल मेरे जिम में आकर कसरत करें तो मुझे बहुत खुशी होगी। दीपक ने यह भी कहा कि उसे पहले मिल रही धमकियां अब नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने उनके लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मिलने की व्यवस्था भी की थी।
Updated on:
23 Feb 2026 03:58 pm
Published on:
23 Feb 2026 03:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
