26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु में वर्ष 2021 में अपने दम पर सरकार बनाएगी एआईएडीएमके

2021में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके अपने दम पर सरकार बनाकर तीसरी बार सत्ता पर काबिज होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ritesh Ranjan

•

Updated: 11 Jun 2019, 2:50 PM IST

news,Chennai,Tamilnadu,Special,Breaking,

तमिलनाडु में वर्ष २०२१ में अपने दम पर सरकार बनाएगी एआईएडीएमके

चेन्नई. 2021 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके अपने दम पर सरकार बनाकर तीसरी बार सत्ता पर काबिज होगी। हमें यहां सरकार बनाने में किसी के सहयोग की जरूरत नहीं है। पत्रिका से विशेष बातचीत में तमिलनाडु सरकार के मत्स्यपालन मंत्री डी. जयकुमार ने यह भरोसा जताया।
उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा रविवार को दिए गए बयान जिसमें उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की तमिलनाडु इकाई के कई नेता और पदाधिकारी राज्य सरकार का हिस्सा होंगे। इस पर जब पत्रिका ने जयकुमार से उनकी और पार्टी की राय जाननी चाही तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि राज्य सरकार में हमारे सहयोगी दल हिस्सा लेंगे, उन्हें मंत्री बनाया जाएगा या नहीं इन सब विषयों पर पार्टी विचार करेगी। हमारी पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बैठक के बाद ही इन सब मसलों पर फैसला लेती है। लेकिन पार्टी में इस बात पर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हो रही है कि किस सहयोगी पार्टी को साथ में रखना है या फिर किस सहयोगी पार्टी के किस नेता को मंत्रीपद दिया जाना है। उन्होंने कहा उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने जो बयान दिया है मैं उसपर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। उन्होंने अपने बयान में काफी कुछ कहा है लेकिन उन्हें यह जानकारी किससे मिली या फिर वह किस आधार पर यह बयान दे रहे हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
एआईएडीएमके का एनडीए गठबंधन में रहने के सवाल पर जयकुमार ने कहा कि फिलहाल एआईएडीएमके एनडीए गंठबंधन के साथ है लेकिन आगामी स्थानीय निकाय व वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा, इस पर फैसला पार्टी करेगी। यह फैसला पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद होगा।