
चेन्नई. ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने एक रिपोर्ट जारी कर दावा किया है कि पिछले एक दशक में महानगर में सबसे कम घातक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई है। कोविड महामारी के दौरान दो महीने के पूर्ण लॉकडाउन को छोड़कर जनवरी 2025 में 29 घातक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। यह एक दशक में एक माह में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में सबसे कम संख्या है। चेन्नई पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दिसम्बर 2024 में चेन्नई में 35 घातक दुर्घटनाएं दर्ज की गई, जबकि दिसम्बर 2023 में 31 घातक दुर्घटनाएं हुई जो पिछले 10 वर्षों में दूसरी सबसे कम संख्या है।
25 जनवरी तक 29 घातक दुर्घटनाएं दर्ज की गई, जबकि 2024 में यह संख्या 48, 2023 में 46, 2022 में 44 और 2021 में 50 थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगस्त 2024 में शून्य दुर्घटना दिवस पहल की शुरुआत के बाद सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ सालों में वाहनों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है लेकिन इसके बावजूद होने वाली दुर्घटनाएं लगातार घटी हैं।
Published on:
06 Feb 2025 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
