26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chennai: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से नगर निगम ने वसूला जुर्माना

- मनाही के बावजूद घरों से बाहर घूमने निकले

2 min read
Google source verification
Corporation slaps Rs 100 fine on morning walker in lockdown in chennai

Corporation slaps Rs 100 fine on morning walker in lockdown in chennai

चेन्नई.

सख्त लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर चेन्नई नगर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सडक़ों पर खुलेआम घूमने तथा सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी पर अमल न करने वाले लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में महामारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किए जा रहे हैं लेकिन अब नगर निगम मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से जुर्माना वसूल रहा है।

100 रुपए का जुर्माना
कोडम्बाक्कम जोन के अधिकारियों ने उस्मान रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले 64 वर्षीय बुजुर्ग से 100 रुपए जुर्माना वसूल की। इसी तरह दो दिन पहले नगर निगम के अधिकारियों ने एक व्यक्ति से नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 300 रुपए वसूले। जब इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उनका कहना है कि वे लॉकडाउन के शुरूआत से नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूल रहे है। जोनवार स्तर पर जुर्माना वसूला जा रहा है और रोक के बाद भी सडक़ों पर निकलने वालों के खिलाफ महानगर पुलिस भी कार्रवाई कर रही है।

अनलॉक में मिली थी छूट
ज्ञातव्य है कि अनलॉक 1.0 के बार नगर निगम ने अपने नियमों में थोड़ी ढील देी थी जिसके बाद लोग मरीना बीच पर मॉर्निंग वॉक काते नजर आए थे लेकिन 19 जून से सख्त लॉकडाउन की घोषणा के बाद नगर निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। लोगों को केवल जरूरी सामान खरीदने की छूट है, केवल दो किलोमीटर के दायरे में।

एक करोड़ का जुर्माना वसूला
नगर निगम आयुक्त जी प्रकाश ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बेवजह बाहर घूमने और मास्क लगाकर न घूमने वाले लोगों से नगर निगम ने बतौर जुर्माना एक करोड़ रुपए वसूला है। पुलिस भी नियमों का उल्लंघन करने वालों से निपट रही है। इसके अलावा नगर निमग ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर करीब एक हजार दुकानें सील की है।

सख्ती से लागू लॉकडाउन
सख्त लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के साथ घरों में रहने के निर्देश थे। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा कई संस्थान, उद्योग, बाजार, दुकानें, माल भी बंद करा दिए गए हैं। सडक़ों पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।