25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डा. विजय विश्वनाथन बने डी-फुट इंटरनेशनल के इलेक्ट प्रेसीडेंट

डी-फुट इंटरनेशनल की जनरल असेंबली में नए बोर्ड सदस्यों का चुनाव किया गया। चुने गए इन नए सदस्यों का कार्यकाल अगले दो वर्षों के लिए होगा। बोर्ड का...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 4 Jun 2019, 11:52 PM IST

Dr. Vijay Viswanathan becomes Elect President of D-Foot International

Dr. Vijay Viswanathan becomes Elect President of D-Foot International

चेन्नई।डी-फुट इंटरनेशनल की जनरल असेंबली में नए बोर्ड सदस्यों का चुनाव किया गया। चुने गए इन नए सदस्यों का कार्यकाल अगले दो वर्षों के लिए होगा। बोर्ड का नेतृत्व जोस लुइस लजारो मारटिनेज करेंगे जो बोर्ड के अध्यक्ष बने हैं। इनका कार्यकाल वर्ष २०२१ तक रहेगा और उसके बाद यह कार्यभार डा. विजय विश्वनाथन को दिया जाएगा।

तमिलनाडु से एमवी हॉस्पिटल फॉर डायबिटीज प्राइवेट लिमिटेड के डा. विजय विश्वनाथन को प्रेसीडेंट एलेक्ट, हांगकांग के हेइदि कोरकोरन को उपाध्यक्ष, पाकिस्तान के जाहिद मियान, इंग्लैंड के नीना पेट्रोवा और थाईलैंड के गुलापर श्रीसावासदी को उपाध्यक्ष चुना गया है।

गौरतलब है कि वित्त विभाग की विशेष जिम्मेदारी के लिए एक उपाध्यक्ष की नियुक्ति बोर्ड में जल्द की जाएगी। गौरतलब है कि विश्वनाथन पहले एशियन प्रेसीडेंट इलेक्ट हैं और वह अंग विच्छेद रोकने के लिए २९ सालों से काम कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। इसके लिए मैं सबका आभार व्यक्त करता हूं।

यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। जिन लोगों ने मुझपर विश्वास जताया है, मैं उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। डा. विश्वनाथन का कहना है कि उनका अधिकांश ध्यान विकासशील देशों पर रहेगा। उन्होंने बताया कि भारत में २० साल के अनुभव को वह लैटिन अमरीका और अफ्रीका जैसे देशों में कार्यान्वित करेंगे।