26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WATCH VIDEO: लड़के के नाक में घुस गई जिंदा मछली, फिर डॉक्टरों ने किया कमाल..

Fish stuck in 12 years old boy’s nose removed after 3-hour process: गांव में खेत के कुएं में नहाते वक्त लड़के के नाक में मछली FISH घुस गई जिसके बाद उसे सास लेने में तकलीफ होने लगी।

2 min read
Google source verification
Fish stuck in 12 years old boy’s nose removed after 3-hour process

Fish stuck in 12 years old boy’s nose removed after 3-hour process

चेन्नई.

तमिलनाडु के पुदुकोट्टै जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में खेत के कुएं में नहाते वक्त लड़के के नाक में मछली घुस गई जिसके बाद उसे सास लेने में तकलीफ होने लगी। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने लड़के की नाक से मछली आखिरकार निकाल दिया लेकिन डॉक्टरों को नाक से मछली निकालने के लिए के लिए लगभग ३ घंटे का समय लगा। हालांकि मछली तब तक मर चुकी थी।

नाक में कुछ घुसने का अहसास हुआ
सूत्रों के अनुसार पुदुकोट्टै जिले के अण्णावासल के पास मण्णावेलपट्टी गांव निवासी एस अरुल कुमार (12) सातवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार शाम को वह अपने घर के पास खेत के कुएं में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। कुछ देर नहाने के बाद अरुल को अहसास हुआ कि उसकी नाक में कुछ घुस गया है। उसके बाद उसे तेज दर्द होने लगा। नाक के अंदर दर्द होने की बात उसने अपने परिजनों को दी। पूछताछ में उसने बताया कि कुएं में नहाते समय उसके नाक में कुछ घुस गया जिसके बाद दर्द शुरू हो गया।

असहनीय दर्द उठने लगा
उसके परिजनों ने अरुल को रात 10 बजे अण्णावासल सरकारी अस्पताल ले गए। ड्यूटी डॉक्टर कदिरावन ने अरुल के नाक की जांच की, जिन्होंने नाक के अंदर मछली फंसने की पुष्टि की। उसके बाद अरुल के नाक से मछली निकालने की कोशिश हुई। लगभग तीन घंटे के बाद डॉक्टर ने लड़के की नाक से ÓतिलापियाÓ मछली निकाला।

जान जाने का था खतरा
अरुल के नाक से मछली निकालने वाले डॉक्टर कदिरावन का कहना है कि मछली नाक में घुसने के कुछ देर बाद मर गई नहीं तो अरुल की जान जाने का खतरा था। अरुल के नाक के दाहिने नथुने में मछली फंसा था लेकिन यह बहुत अंदर तक नहीं गया था जिस वजह से आसानी से निकल गया। कोई ऑपरेशन नहीं करना पड़ा।

पाइप से मछली बाहर निकालने की कोशिश
अस्पताल के डॉक्टरों ने नाक के बाए नथुने में एक नली के जरिए पानी डालकर मछली को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद डॉक्टरों ने देखा कि मछली किसी तरह की हलचल नहीं कर रही है। डॉक्टरों को यह अहसास हो गया कि मछली मर गई। उसके बाद उन्होंने कैंची की मदद से नथुने में डालकर मछली को बाहर निकाला।