इन मरीजों की रात में पुष्टि
मंत्री विजय भास्कर ने तीन नए मामलों की मंगलवार रात पुष्टि की जिनमें से दो का विदेश यात्रा का इतिहास है। इससे पहले दिन में तीन मामले सामने आए थे। उन्होंने बताया कि चेन्नई में 65 वर्षीय पुरुष को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है और वह न्यूजीलैंड की यात्रा कर आया था और अभी निजी अस्पताल में भती है। भास्कर ने बताया कि दूसरी मरीज 55 वर्षीय महिला को केएमसी में भर्ती कराया गया है, तीसरा मरीज 25 वर्षीय युवक है जो लंदन से लौटा था और जिसे राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।