3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुटवियर सेक्टर में एक करोड़ के निवेश से 250 लोगों को रोजगार

2020-21 में तमिलनाडु से चमड़ा उत्पादों (Leather Products) का निर्यात 9 हजार करोड़ से अधिक का था China और ब्राजील के साथ प्रतिस्पर्द्धा के लिए तैयार TN

2 min read
Google source verification
फुटवियर सेक्टर में एक करोड़ के निवेश से 250 लोगों को रोजगार

फुटवियर सेक्टर में एक करोड़ के निवेश से 250 लोगों को रोजगार

चेन्नई. चमड़ा क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों के बीच तमिलनाडु वैश्विक स्तर पर चीन और ब्राजील को टक्कर देने की जमीन तैयार कर रहा है। राज्य सरकार ने पिछले साल नई चमड़ा नीति लागू कर इस क्षेत्र में प्राण फूंकने का प्रयास किया है। देश के कुल चमड़ा उत्पादन में तमिलनाडु की हिस्सेदारी करीब 32 प्रतिशत है। चमड़ा क्लस्टर विकास के जरिए तमिलनाडु खुद को चीन और ब्राजील के साथ प्रतिस्पर्द्धा के लिए तैयार कर रहा है।

उद्योग से जुड़े लोगों का अध्ययन के आधार पर कहना है कि इस क्षेत्र में रोजगार सृजन की व्यापक संभावनाएं हैं। उत्तरी तमिलनाडु में खासकर वेलूर, वानियम्बाड़ी, रानीपेट, तिरुपत्तूर, चेन्नई, ईरोड़, तिरुचि व निकटवर्ती इलाकों में बड़ी संख्या में चमड़ा कारखाने हैं। यहां की करीब एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी इकाइयों से न केवल करोड़ों का उत्पादन और व्यापार हो रहा है बल्कि हजारों लोगों को आजीविका प्राप्त है।

रोजगार बढ़ाने वाला निवेश और निर्यात : उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआइआइटी) की मानें तो फुटवियर सेक्टर में किया गया एक करोड़ का निवेश 250 लोगों को रोजगार दे सकता है। साथ ही तमिलनाडु से माल का बड़ा पैमाने पर निर्यात भी हो रहा है। 2020-21 में तमिलनाडु से चमड़ा उत्पादों का निर्यात 9 हजार करोड़ से अधिक का था। अमरीका और यूके में निर्यात की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए इस उद्योग ने हरित पहल भी शुरू कर दी है ताकि इसे पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आवधिक जांच के वक्त किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

चमड़ा नीति से बढ़ा निवेश

निर्यात और रोजगार की संभावनाओं के मद्देनजर पिछले साल मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिलनाडु फुटवियर एंड लेदर प्रॉडक्ट्स पॉलिसी जारी की थी। इस नीति के बाद से अब तक 2250 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है। देश से लेदर और नॉन लेदर फुटवियर के निर्यात में हिस्सेदारी भी करीब 48 प्रतिशत हो गई है जो लगभग दो बिलियन अमरीकी डॉलर के बराबर है।

क्लस्टर और प्रमुख ब्रांड

- लुई वुइटन, गुच्ची, प्रादा और टॉमी हिलफिगर जैसे प्रीमियम ब्रांड तमिलनाडु में उत्पादित होते हैं या राज्य से इन ब्रांड को कच्चा माल मिलता है

- रानीपेट, आम्बूर और वानियम्बाड़ी में विकसित हो रहे क्लस्टर जबकि रानीपेट के पनपाक्कम में फुटवियर पार्क खुल चुका है

- राज्य के चमड़ा क्लस्टर चीन कें डोंगगुआन और ब्राजील के कैंपोस बॉम की तरह विकसित किए जा रहे हैं

Story Loader