28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक अवकास 25 से २ जनवरी तक: शिक्षा मंत्री

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री अन्बिल महेश पोय्यामोझी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि राज्य भर के स्कूल विद्यार्थियों
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Vishal Kesharwani

•

Updated: 23 Dec 2021, 5:56 PM IST

स्कूल विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक अवकास 25 से २ जनवरी तक: शिक्षा मंत्री

स्कूल विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक अवकास 25 से २ जनवरी तक: शिक्षा मंत्री


चेन्नई. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री अन्बिल महेश पोय्यामोझी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि राज्य भर के स्कूल विद्यार्थियों को 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक अर्धवार्षिक अवकास मिलेगा। आमतौर पर हर साल अर्धवार्षिक परीक्षा होने के तुरंत बाद 25 दिसंबर से नव वर्ष तक बच्चों को छुट्टी दी जाती है। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस बार स्कूल देर में खुली और त्रैमासिक व अर्धवार्षिक परीक्षा भी रद्द कर दी गई। जिसके बाद दो दिन पहले स्कूल शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि छुट्टियों की घोषणा करने की संभावना बहुत ही कम है, क्योंकि अधिकांश स्कूलों में अभी भी पाठ्यक्रमों को कवर नहीं किया जा पाया हैं।

उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु की स्कूलों में पाठ्यक्रम अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में अद्र्धवार्षिक अवकाश संभवत निरस्त हो जाएंगे। इन अवकाशों का उपयोग शेष कोर्स को पूरा करने में होगा। दसवीं से बारहवीं बोर्ड की रिवीजन परीक्षाएं भी स्कूल शिक्षकों पर बड़ा भार है। इस वजह से उन पर निर्धारित समय के भीतर कोर्स पूरा कराने का अतिरिक्त दबाव है। सरकार ने इसके अलावा स्कूलों को अपने स्तर पर विशेष कक्षाओं के संचालन की अनुमति भी दे दी थी। ताकि जनवरी के दूसरे सप्ताह की रिवीजन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जा सके। इस वजह से उन पर निर्धारित समय के भीतर कोर्स पूरा कराने का अतिरिक्त दबाव है। सरकार ने इसके अलावा स्कूलों को अपने स्तर पर विशेष कक्षाओं के संचालन की अनुमति भी दे दी थी। ताकि जनवरी के दूसरे सप्ताह की रिवीजन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जा सके।